{"_id":"5ab2b93f4f1c1b00768b6e9c","slug":"181521662271-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी संग गहराने लगा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी संग गहराने लगा पेयजल संकट
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी बढ़ते ही नगर में पेयजल की किल्लत उत्पन्न हो गई है। दो सप्ताह से नगर के कई मोहल्लों में पेयजल की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है।
नगर के सदर मोहाल, अंजही मोहाल, पश्चिम मोहाल, खरहट्टी मोहाल समेत अन्य मोहल्लों मेें पेयजल की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। नाममात्र की हो रही पेयजल आपूर्ति से लोगों की पानी की आवश्यकताएं पूरी नहीं हो पा रहीं हैं। कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति सुचारू ढंग से ना होने की सूचना दो सप्ताह पहले नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती को सभासद अरुण कुमार उमर, आनंद कुमार, कोमल और संदीप ने दी थी। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं दुर्गा जी की गली, खरहट्टी मोहाल, अंजही मोहाल के गलियों में लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिससे पेयजल की समस्या विकट रुप धारण कर लिया है। नगर के गौरव अग्रवाल, शिवम उमर वैश्य, गुरु प्रसाद स्वर्णकार, रिंकू मोदनवाल, दिनेश उमर वैश्य, पंकज उमर वैश्य, राजू कौशल, मोहन गुप्ता, गुड्डू साहू, अनिल जयसवाल समेत नागरिकों ने इस समस्या के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब जल आपूर्ति सुचारु ढंग से कराने की मांग की है। वहीं अंजही मोहाल वार्ड नंबर पांच के सभासद संदीप गुप्ता ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर अविलंब समस्या के समाधान की मांग की।