{"_id":"5a5d143c4f1c1b67268b4a45","slug":"181516049468-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 किलो का केक काटकर मनाया बसपा प्रमुख का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 किलो का केक काटकर मनाया बसपा प्रमुख का जन्मदिन
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन सोमवार को वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर मनाया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियाें और कार्यकर्ताओं ने 62 किलो का केक काटा। अपनी नेता के दीर्घायु होने की कामना की। गरीबों-असहायों के बीच पांच सौ कंबल भी बांटे गए। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
इस दौरान मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर डॉ. राम कुमार कुरील ने कहा कि बसपा प्रमुख ने अपने कार्यक्रम में सभी वर्गोँ के विकास का ध्यान रखा। लेकिन वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता से छलावा कर रही हैं। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया, लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला। युवा भटक रहे हैं। किसानों पर गोली बरसाई जा रही है। दलित समाज का उत्पीड़न हो रहा है। समाज को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। पूर्व सांसद कैलाश नाथ सिंह यादव ने कहा कि बहन मायावती सर्व समाज की नेता हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में पिछड़ों, दलितों, गरीबों को आगे बढ़ाने का काम किया। पदाधिकारियेां और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2019 में फिर से बसपा का परचम लहराया जाएगा। नेताओं ने सपा, भाजपा और कांग्रेस के बहकावे में न आने के लिए आगाह किया। इस दौरान मायावती का संदेश भी कार्यकर्ताओं को सुनाया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी ने की। संचालन सुरेश राव ने किया। इस मौके पर अवनीश कुमार, मुंशीराम सुमन, शिवबोध राम, मेराज फारुकी जुग्गन, सुधा चौरसिया, विरेंद्र सिंह, डॉ. विनोद मौजूद रहे।