{"_id":"5a230eaf4f1c1b78548c0d6f","slug":"181512246959-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेसमेंट से आईआईटियंस में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेसमेंट से आईआईटियंस में उत्साह
Updated Sun, 03 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार से शुरू कैंपस प्लेसमेंट को लेकर आईआईटियंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरे दिन शनिवार तक 250 से अधिक छात्रों को जॉब ऑफर मिल चुके हैं। दूसरे दिन सबसे अधिक तीन छात्रों को 30-30 लाख रुपये के पैकेज पर जॉब ऑफर की गई।
संस्थान में दो जगह चल रहे प्लेसमेंट में दूसरे दिन फ्लिपकार्ट, पेटीएम, मीडियानेट, हीरो मोटोकॉर्प आदि 18 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछली बार 121 कंपनियां आई थीं। इस बार कम से कम 150 से अधिक कंपनियों के रहने की संभावना है। इसमें सबसे अधिक सॉफ्टवेयर कंपनियां हैं। साथ ही इस बार चयनित होने वाले छात्रों की संख्या भी अधिक है। दूसरे दिन सर्वाधिक 30 लाख, दूसरे नंबर पर 25 लाख के पैकेज पर दो, 24 लाख के पैकेज पर 10 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर की गई। प्लेसमेंट में बीटेक, डबल डिग्री और एमटेक के कुल 1055 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल कंपनियों के साथ ही जॉब ऑफर पाने वाली छात्राओं की संख्या भी बढ़ी है।