फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कर्जदारों से तंग आकर डाककर्मी टावर पर चढ़ा

कर्जदारों से तंग आकर डाककर्मी टावर पर चढ़ा

Sat, 19 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
कर्जदारों से तंग आकर डाककर्मी टावर पर चढ़ा
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार स्थित उपडाक घर का कर्मचारी आत्मा गिरी शुक्रवार को डाक घर के पीछे स्थित बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। इससे डाककर्मियों में अफरातफरी मच गई। डाककर्मी का कहना था कि सात महीने से उसे वेतन नहीं मिला है। जिन लोगों से उसने इस दौरान कर्ज लेकर आजीविका चलाई वह सिर पर चढ़े हैं।
विज्ञापन

उधर, डाकघर के उप डाकपाल संजय कुमार मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए समझाया लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। कर्मचारियों ने घटना की सूचना जंसा पुलिस को दी। सौ नंबर जंसा पुलिस पहुंची और कर्मचारी को उतारने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच हाथी बाजार के व्यापार मंडल के प्रबंधक/व्यवस्थापक मनीष ठाकुर ने पहुंचकर कर्मचारी को समझाबुझा कर नीचे उतारा।
विज्ञापन

जंसा थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। उप डाकपाल संजय कुमार ने बताया कि सातवें बेतन आयोग को लागू करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से ग्रामीण डाककर्मी हड़ताल पर हैं। टावर पर चढ़ने वाला कर्मचारी खेवली शाखा का ग्रामीण डाकिया है। पोल पर चढ़ने के पूर्व कर्मचारी ने डाकखाने के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया था। मौके पर जुटी भीड़ ने ताला खोलकर उपडाकपाल को बाहर निकाला। दो घंटे तक टावर पर चढ़कर ड्रामा करने वाले कर्मचारी ने बताया कि सात महीने से विभाग ने वेतन नहीं दिया है। जबकि उससे लगातार काम लिया जाता रहा। परिवार की आजीविका चलाने के लिए उसने जिन लोगों से कर्ज लिया है। वह सिर पर चढ़े हैं। ऐसे में आत्महत्या के सिवाय उसके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed