{"_id":"596bcf584f1c1b4c768b47e1","slug":"181500237656-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुणा में डूबा बुनकर का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुणा में डूबा बुनकर का बेटा
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहता (वाराणसी)। लोहता थाने के कोटवां मुस्लिमपुरा निवासी बुनकर जहांगीर अंसारी का कक्षा एक में पढ़ने वाला बेटा हुस्नमीर (10) रविवार को बरवा घाट के समीप वरुणा में डूब गया। मौके पर पुलिस पहुंची और गोताखोरोें से खोजबीन कराई लेकिन हुस्नमीर का पता नहीं लगा। पुलिस की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। देर शाम तक बच्चे का पता नहीं चला।
चार भाइयों में दूसरे नंबर का हुस्नमीर दोस्तों के साथ वरुणा में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। लोगों ने शोर बचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव में कहीं पता नहीं लगा। लोहता थानाध्यक्ष ने बताया कि कैंट सहित वरुणा किनारे के अन्य थानों पर भी सूचना दी गई है।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
लोहता। बनकट नेवादा निवासी मुकेश कुमार (23) का शव रविवार सुबह कोरौता बनकट रेलवे फाटक के समीप ट्रैक के किनारे मिला। पिता बाबूलाल ने बताया कि मुकेश शौच के लिए घर से निकला था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। लोहता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।