{"_id":"59627b924f1c1bdd7e8b471f","slug":"181499626386-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही अंदाज में पूर्व सांसद ने दिया बहूभोज0-AZAMGARH","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही अंदाज में पूर्व सांसद ने दिया बहूभोज0-AZAMGARH
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने श्रीकला रेड्डी के साथ विवाह करने के बाद शनिवार को लखनऊ फैजाबाद रोड स्थित चिनहट के एक मैरेज हाल में शाही अंदाज में बहूभोज का आयोजन किया। जिसमें सभी दलों के नेताओं ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
पूर्व सांसद धंनजय सिंह का तलाक डॉ. जागृति सिंह से होने के बाद उन्होंने पिछले महीने श्रीकला रेड्डी के साथ शादी कर ली। बताया जाता है कि श्रीकला भी तलाकशुदा हैं और निप्पो बैटरी समूह से ताल्लुक रखती हैं। शादी के डेढ़ महीने बाद उन्होंने बहुभोज आयोजित किया। इससे पहले सोशल मीडिया में धनंजय सिंह के शादी की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। बहूभोज में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, राज्यमंत्री स्वाती सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री डा. महेंद्र सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व सांसद संजय पाटिल, विधायक राज कमद, राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल, पूर्व सांसद संजय सिंह, पूर्व मंत्री अनीता सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, एमएलएसी बृजेश सिंह, विधायक खब्बू तिवारी, प्रतिक सिंह, गोरख बाबा, पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी, फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, जौनपुर जिला अध्यक्ष राज बहादुर यादव, विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, रघुराज प्रताप सिंह, टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। यह धनंजय सिंह की तीसरी शादी है। धनंजय सिंह ने पहली शादी पटना की मीनाक्षी सिंह से की थी लेकिन कुछ महीने बाद ही उसने आत्महत्या कर ली था। इसके बाद उन्होंने डाक्टर जागृति सिंह से शादी की थी। बताया जाता है कि दिल्ली में नौकरानी हत्याकांड के बाद दोनों का तलाक हो गया था।