{"_id":"595aaa0f4f1c1bfd648b4585","slug":"181499113999-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदारी मांगने के आरोप में सपा नेता का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदारी मांगने के आरोप में सपा नेता का बेटा गिरफ्तार
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (वाराणसी)। मॉडल वाइन शॉप के संचालक मुन्ना जायसवाल से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष रमाशंकर यादव के बेटे जय सिंह यादव उर्फ टाइगर को सोमवार को रामनगर किले के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रंगदारी देने के लिए इस्तेमाल किया गया फोन उसके पास से बरामद कर उसे जेल भेज दिया।
सारनाथ के हिरामनपुर निवासी मुन्ना जायसवाल की रामनगर में मॉडल वाइन शॉप है। मुन्ना ने दो जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया कि कोई बार-बार उन्हें फोन कर रंगदारी मांग रहा है और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मुन्ना ने बताया कि उन्होंने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया तो वाट्सएप पर मैसेज कर धमकी दी जाने लगी। थानाध्यक्ष रामनगर राजीव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जिस मोबाइल से धमकी आ रही थी उसकी पड़ताल की गई। सर्विलांस की मदद से तस्दीक कर रामनगर निवासी जय सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में जय ने बताया कि वह रामनगर मॉडल वाइन शॉप से लंबे समय से रंगदारी वसूल रहा था। विगत तीन महीने से उसे रंगदारी की रकम नहीं मिली थी तो उसने फोन कर धमकाया था।