{"_id":"5f1bb70a8ebc3e63b77a059d","slug":"180-passengers-reached-varanasi-airport-from-united-arab-emirates-uae-by-spice-jet-charter-plane","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना दौर में लोगों का वतन लौटना जारी, यूएई में फंसे 180 प्रवासी लोग हुए एयरलिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना दौर में लोगों का वतन लौटना जारी, यूएई में फंसे 180 प्रवासी लोग हुए एयरलिफ्ट
Sat, 25 Jul 2020 10:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे यात्री।
- फोटो : अमर उजाला।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस महामारी के बीच विदेशों से लोगों का अपने देश में लौटने का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी दौरान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे 180 प्रवासियों को लेकर शनिवार की सुबह स्पाइस जेट का चार्टर विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
सभी यात्रियों की मेडिकल टीम ने थर्मल स्क्रिनिंग और कोविड घोषणा पत्र भरवाकर 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन के लिए निर्देशित किया। शनिवार की सुबह तड़के 5.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचे विमान में वाराणसी सहित विभिन्न जिलों के 180 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराते हुए यात्रियों की इमिग्रेशन और कस्टम जांच हुई। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार ने अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर रोक लगा रखी है। विदेश में फंसे यात्रियों को वापस देश लाने के लिए सरकार वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया विमान का संचालन कर रही है
विज्ञापन
Trending Videos
इसके तहत अब तक करीब आधा दर्जन विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। गुरुवार को ही किर्गिस्तान में फंसे 135 मेडिकल छात्रों को लेकर स्पाइस जेट का चार्टर विमान एयरपोर्ट पहुंचा था।