फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   18 players from Varanasi will participate in regional wrestling competitions.

Varanasi News: प्रादेशिक कुश्ती में खेलेंगे वाराणसी के 18 खिलाड़ी

Wed, 04 Feb 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
18 players from Varanasi will participate in regional wrestling competitions.
कुश्ती संघ की ओर से मेखुड़ी उस्ताद स्मृति प्रादेशिक बालक-बालिका कुश्ती 17 से 19 फरवरी तक रमईपट्टी जमालपुर अखाड़े में खेली जाएगी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मंगलवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम में हुआ। बालक वर्ग में वाराणसी के 15 और बालिका वर्ग में तीन समेत कुल 18 खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान पाकर प्रादेशिक के लिए क्वालिफाई किया। वाराणसी जिला कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि 38 किलो में कन्हैया सोनकर, 41 किलो में शिवम राजभर, 44 किलो में प्रवेश यादव, 48 किलो में अमित यादव, 52 किलो में प्रिंस यादव, 57 किलो में आर्यन यादव, 62 किलो में अंशु यादव, 68 किलो में शिवम पाल, 75 किलो में लालू यादव 85 किलो में अनुराग यादव प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। ग्रीको रोमन के 41 किलो में कृष्ण सोनकर, 52 किलो में शुभम वर्मा, 57 किलो में अमित यादव, 62 किलो में हिमांशु पाल, 68 किलो में वंश पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रादेशिक के लिए क्वालिफाई किया। बालिका वर्ग 54 किलो में अंदरी पटेल, 58 किलो में राजनंदनी, 62 किलो में आराध्या यादव ने पहला स्थान पाकर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed