Varanasi: गुवाहाटी से पहले दिन 18 यात्री पहुंचे वाराणसी, कुल 21 यात्रियों का हुआ आवागमन
स्पाइस जेट का विमान रोज 4.30 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरकर शाम 6.15 बजे वाराणसी पहुंचेगा। यही विमान 6.45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और 8.45 बजे गुवाहाटी पहुंचेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुवाहाटी के लिए वाराणसी एयरपोर्ट से सीधी उड़ान सेवा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन कुल 21 यात्रियों का आवागमन हुआ। गुवाहाटी से 18 यात्री वाराणसी और यहां तीन यात्रियों ने गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी।
यात्रियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। स्पाइस जेट का विमान रोज 4.30 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरकर शाम 6.15 बजे वाराणसी पहुंचेगा। यही विमान 6.45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और 8.45 बजे गुवाहाटी पहुंचेगा। स्पाइसजेट के स्थानीय मैनेजर राजेश सिंह ने बताया कि गुवाहाटी की उड़ान सेवा से काफी यात्रियों को लाभ मिलेगा।