फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1796 vehicles needed for election

चुनाव के लिए 1796 वाहनों की जरूरत

Mon, 10 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
1796 vehicles needed for election
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच परिवहन विभाग वाहनों के अधिग्रहण की तैयारी में जुट गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 996 बसें और 800 चार पहिया वाहनों की मांग की गई है। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा सभी निजी व स्कूली वाहनों को नोटिस भेजा जा रहा है। इसमें बसों में चालक और परिचालक भी वाहन के साथ होना आवश्यक बताया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ सर्वेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि छोटे बड़े 1796 वाहनों की जरूरत बताई गई है। इसके लिए स्कूली बसों के साथ निजी वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसमें कागजात दुरुस्त कराने के साथ ही फिटनेस आदि भी कराने की चेतावनी जारी की गई है। लापरवाही करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा वाहनों को समय से मेंटेनेंस के साथ पंजीयन, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी प्रपत्र पूरे कराने के लिए वाहन मालिकों को नोटिस दिया गया है। यहां बता दें कि पोलिंग पार्टियों और मतदान संबंधी सामग्री बूथ तक पहुंचाने व चुनाव टीमों के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed