{"_id":"5fcbd7f5f387944f3014652e","slug":"172-hospitals-in-varanasi-running-without-noc-notice-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बिना एनओसी के चल रहे 172 अस्पताल, नोटिस जारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मांगा जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बिना एनओसी के चल रहे 172 अस्पताल, नोटिस जारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मांगा जवाब
Sun, 06 Dec 2020 12:26 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एनजीटी की सख्ती के बाद भी वाराणसी शहर में बिना एनओसी के 172 अस्पतालों का संचालित हो रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ऐसे अस्पतालों को नोटिस जारी करके सप्ताह भर में जवाब तलब करने के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी है। उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि इनके पास बायोमेडिक वेस्ट के निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे सभी अस्पतालों को एनजीटी के नियमानुसार नोटिस जारी की गई है। सप्ताह भर में जवाब नहीं देने पर एनजीटी केनियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल प्रदूषण फैलाने के आरोप में तीन दर्जन से अधिक निजी अस्पतालों पर कार्रवाई हुई थी। एनजीटी की यूपी सॉलिड वेस्ट मॉनिटरिंग कमेटी ने 2019 में बनारस का दौरा किया था। उस समय कमेटी ने पाया था कि वाराणसी में प्रदूषित हवा, पानी के साथ-साथ अस्पताल तक घातक बीमारी फैला रहे हैं।
विज्ञापन
एनजीटी के आदेश पर सीएमओ ने जिले के 145 अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण प्रबंधन का निरीक्षण किया था। वेस्ट का निस्तारण मानक के अनुरूप नहीं होने पर 14 अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त किया गया था और दो दर्जन से ज्यादा अस्पतालों को नोटिस जारी हुई थी।
विज्ञापन