{"_id":"5cc21b59bdec22147163d4ad","slug":"171556224857-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी सांसद ने पूरे देश का छला : शालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी सांसद ने पूरे देश का छला : शालिनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सपा, बसपा, रालोद की संयुक्त प्रत्याशी शालिनी यादव ने पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कहा कि देश की आधी आबादी के हक की लड़ाई लड़ूंगी। भाजपा प्रत्याशी पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वाराणसी के सांसद ने न सिर्फ पूरे देश को बल्कि संसदीय क्षेत्र की जनता को भी छला है। 2014 में पीएम ने कहा कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है। आज वही मां गंगा अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। भाजपा का विजय रथ गठबंधन ने रोक लिया है।
इससे पहले काशी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बाबतपुर चौराहे से अर्दली बाजार तक कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाया और जमकर नारेबाजी की। वह हरहुआ, काजी सराय, तरना, शिवपुर बाईपास, तहसील, भोजूबीर होते हुए अर्दली बाजार पार्टी कार्यालय पहुंचीं। यहां कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद हुई बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव, बसपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने संयुक्त रूप से की। संचालन सपा जिला महासचिव डॉ. रमेश राजभर ने किया। प्रत्याशी का परिचय सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कराया। आभार महानगर महासचिव सपा जितेंद्र यादव एवं महानगर अध्यक्ष बसपा हर्ष राजभर ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में सुरेश सिंह, संतोष यादव, विवेक यादव, अखिलेश यादव, बाबूलाल यादव, हारुन अंसारी आदि शामिल रहे।