{"_id":"5c802f5dbdec22140012c1af","slug":"171551904605-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का शहर में 22 स्थानों पर होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री का शहर में 22 स्थानों पर होगा स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ मार्च को काशी आगमन के दौरान भाजपा पदाधिकारी शहर में 22 जगह पर टोलियों के साथ स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्पवर्षा के साथ डमरू बजाकर भाजपाई उनका अभिनंदन भी करेंगे। गुलाब बाग स्थित कार्यालय में बुधवार को महानगर पदाधिकारियों की बैठक में स्वागत की योजना को अंतिम रुप दिया गया।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस लाइन से काशी विश्वनाथ मंदिर द्वार और लौटते समय तक स्वागत का निर्णय लिया गया। लाइन चौराहा, खजूरी मोड़, चौकाघाट सांस्कृतिक संकुल, हुकुल गंज तिराहा, चौकाघाट पावर हाउस, तेलियाबाग चौरा माता मंदिर, संस्कृत विश्वविद्यालय, लहुराबीर चौराहा, रामकटोरा तिराहा, पिपलानी कटरा, कबीर चौरा चौराहा, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, मैदागिन, अग्रसेन इंटर कॉलेज, बुला नाला, नीति बाग, चौक, ज्ञानवापी सहित अन्य स्थलों को चयनित किया गया। एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा, सात किलोमीटर के रूट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक का संचालन काशीनाथ अकेला और धन्यवाद निर्मला सिंह पटेल ने किया। इस दौरान लालजी गुप्ता, नरसिंह दास, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रकाश चंद यादव, मनोज भारद्वाज, ज्योति सिंह, लव कुश वर्मा और अशोक कुमार पांडे मौजूद रहे।