फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महमूरगंज मार्ग पर व्यापारियों ने दिया धरना

महमूरगंज मार्ग पर व्यापारियों ने दिया धरना

Sat, 23 Feb 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
महमूरगंज मार्ग पर व्यापारियों ने दिया धरना
वाराणसी। चेतावनी देने के बाद भी देर रात तक सड़क मरम्मत न किए जाने से नाराज व्यापारियों ने महमूरगंज मार्ग पर धरना दिया। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई व जल कल अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन

महमूरगंज व्यापार मंडल के महामंत्री शोभनाथ मौर्य ने बताया कि रात में परियोजना प्रबंधक गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई एसके बर्मन ने कहा था कि सुबह सीवर लाइन और पेयजल लाइन की समस्या का निदान करेंगे। अवर अभियंता आशीष ने आश्वासन दिया कि पूर्व में जो गलत सीवर की पाइप लाइन डाली गई है वहां नई पाइप लाइन डालेंगे। पार्षद प्रतिनिधि सिंधु सोनकर व मनीष यादव ने अधिकारियों से वार्ता किया और समस्या शीघ्र दूर कराने की बात कही। परियोजना प्रबंधक गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई एस के बर्मन ने आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य पूर्ण कर शेष बचे हुए कार्य को अति शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। धरना के दौरान चेतावनी दी गई कि कार्य में शिथिलता बरतने पर व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में संजीव सिंह बिल्लू, सौरभ सिंह मुन्ना, विमल मेहरोत्रा, मनीष यादव, ओम प्रकाश चौरसिया, सुधीर जायसवाल, निक्की मौर्य, आलोक साह, चंद्रकांत अग्रवाल, ओम प्रकाश मौर्या, अजय सिंह बघेल, दीपक गुप्ता, पंकज पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed