{"_id":"5c5f39d9bdec22739b06a5af","slug":"171549744601-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह श्रद्धालु और शाम को बारात के फेर में फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह श्रद्धालु और शाम को बारात के फेर में फंसे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के कई हिस्से शनिवार को दिन भर जाम की गिरफ्त में रहे और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसका कारण शादियों का सीजन और कुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं रेला रहा। शाम को एक किलोमीटर दूरी तय करने में भी एक घंटे से ज्यादा समय लग गया। जाम में स्कूली बसें व एंबुलेंस आदि भी फंसी रहीं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बसंत पंचमी पर्व पर कुंभ स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन शनिवार को काशी पहुंचने लगे, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र से लेकर गंगा घाट तक का इलाका श्रद्धालुओं से भरा रहा। श्रद्धालुओं के वाहन से सड़कों पर दबाव बढ़ा और पूरा शहर जाम से जूझने लगा। शाम को बारातों ने यातायात व्यवस्था और चौपट कर दी। शहर के कई प्रमुख सड़कें जाम हो गईं। मंडुवाडीह-ककरमत्ता मार्ग, मंडुवाडीह-महमूरगंज मार्ग तो सुबह से लेकर शाम तक जाम से जूझते रहे।
इन क्षेत्रों में लगा भीषण जाम
शहर का मंडुवाडीह, महमूरगंज, रथयात्रा, लक्सा, गोदौलिया, नई सड़क, कैंट, इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया, लहुराबीर, विश्वेश्वर गंज, मैदागिन, सुंदरपुर लंका सहित कई क्षेत्र पूरी तरह से जाम की चपेट में रहे। कई इलाकों से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया थ्रा।