{"_id":"5c5f39d2bdec2208b000fbda","slug":"171549744594-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जन्मजात विकृतियों का समय से इलाज कराएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जन्मजात विकृतियों का समय से इलाज कराएं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बच्चों में होने वाली जन्मजात विकृतियाें को दूर करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में हुई कार्यशाला में जन्मजात विकृतियों को दूर करने के संकल्प के साथ ही समय पर इलाज कराते रहने की अपील की गई।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात दोषों पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने जिला महिला अस्पताल और ब्लॉकों में प्रसव केंद्रों पर तैनात स्टॉफ नर्स, एएनएम को जन्म से होने वाली बीमारियों के कारण और बचाव के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी पांडेय ने बताया कि बच्चे जन्म के समय जन्मजात दोष व बीमारी की चपेट में आ जाते हैं और जन्म के 24 घंटे के अंदर मौत हो जाती है। कार्यक्रम के नोडल प्रभारी एडिशनल सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि समाज में छह फीसदी बच्चे किसी न किसी जन्मजात विकृति से ग्रसित हैं। इससे बचाने के लिए गर्भावस्था में हर महिला को आयरन फोलिक एसिड की गोली खाना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. ज्योति भूषण, डॉ. वीएस राय आदि मौजूद रहे।