फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आवासीय दर से मुआवजा चाहिए-MIRZAPUR

आवासीय दर से मुआवजा चाहिए-MIRZAPUR

Thu, 07 Feb 2019 06:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
आवासीय दर से मुआवजा चाहिए-MIRZAPUR
मिर्जापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर टेंगरा मोड़ से भैसोड़ बलाय तक 122 किलोमीटर लंबे निर्माणाधीन फोरलेन में पेच फंसता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की ओर से किसानों को मुआवजा देने के लिए तीन करोड़ 90 लाख रुपये भेज दिया गया, लेकिन इसी बीच 122 गांवों के किसान विरोध में उतर आए हैं। किसान कृषि दर की जगह आवासीय दर से मुआवजा मांग रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण के लिए कुल 310 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही चल रही है। मंत्रालय ने किसानों से बातचीत के लिए डीएम अनुराग पटेल को मध्यस्थ नियुक्त किया है।
विज्ञापन

122 किलोमीटर लंबे निर्माणाधीन फोरलेन का काम दिलीप बिल्डकॉन को दिया गया है। जमीन अधिग्रहण के साथ ही एसएलओ कार्यालय मुआवजा भी दे रहा है। चौड़ीकरण में जिन किसानों की जमीन जा रही है, उन्हें खतौनी समेत अन्य कागजात के आधार पर कृषि दर से सर्किल रेट के आधार पर चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है। करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये किसानों को मुआवजे के रूप में बांट दिया गया है। मंत्रालय से 50 करोड़ की और मांग की गई है। चुनार, लालगंज और सदर तहसील के तहत आने वाली जमीन के कुछ मालिक इस मुआवजे का विरोध कर रहे हैं। इन इलाकों में सड़क किनारे आबादी बसी हुई है। लोगों ने घर बना लिए हैं लेकिन कागजों में उनकी भूमि कृषि रूप में ही दर्ज है। ऐसे में जिला प्रशासन कृषि दर के आधार पर ही मुआवजे का निर्धारण कर रहा है। चुनार, लालगंज और सदर तहसील के 122 गांवों के किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल उस क्षेत्र में अधिग्रहण रोक दिया गया है। फिलहाल लालगंज तहसील क्षेत्र में जहां विवाद नहीं है, वहां जमीन अधिग्रहीत कर मुआवजा देने का काम चल रहा है। हालांकि जिला प्रशासन जल्द विवाद खत्म करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


कुछ गांवों के लोग आबादी की जमीन से हिसाब से मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। अगर किसी को शिकायत तो वह डीएम के आर्बिट्रेशन में जा सकते हैं।
- एमए अंसारी, एडीएम, भू राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed