{"_id":"5c59ecbabdec224ca3490c1e","slug":"171549397178-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चुराने वाली महिला का सीसी फुटेज पुलिस के हाथ लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चुराने वाली महिला का सीसी फुटेज पुलिस के हाथ लगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा चुराने वाली महिला का सीसी फुटेज पुलिस के हाथ लगा
वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के ढेलवरिया इलाके में रहने वाली बबिता देवी के ढाई माह के बच्चे को चुराने वाली तथाकथित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सीसी फुटेज पुलिस के हाथ लग गया है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच और जैतपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बबिता देवी के घर के आसपास पड़ताल की। पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज और सर्विलांस की मदद से बच्चे को चुराने वाली महिला की तलाश कर रही है।
दो फरवरी को खुद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताने वाली महिला ढेलवरिया निवासी संदीप गुप्ता की पत्नी बबिता को अपने साथ सरकारी योजनाओं का फार्म भरवाने के लिए ले गई थी। बेनियाबाग स्थित सरकारी अस्पताल में महिला ने बबिता को पानी लाने को कहा और इसी दौरान उसका बच्चा लेकर भाग निकली। प्रकरण को लेकर चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच और जैतपुरा पुलिस की संयुक्त टीम तफ्तीश कर रही है। सीसी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जल्द ही महिला को खोज कर बच्चा बरामद किया जाएगा।