{"_id":"5c3f9c52bdec22733a03552b","slug":"171547672658-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंड आर्ट प्रतियोगिता में शामिल होंगे 500 से ज्यादा प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंड आर्ट प्रतियोगिता में शामिल होंगे 500 से ज्यादा प्रतिभागी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अंतर्गत काशी क्रीड़ा उत्सव का आयोजन 17 से 19 जनवरी तक किया जा रहा है। इस दौरान होने वाले कार्यक्रम अस्सी घाट, सिगरा स्टेडियम व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हो रहे हैं। उत्सव के दौरान पारंपरिक खेलों के आयोजन के साथ ही सैंड आर्ट, वाकथॉन आदि प्रतियोगिताएं होंगी। पारंपरिक खेलों में कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, जोड़ी गदा दंगल में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी नजर आएंगे तो वहीं आर्म रेसलिंग, चेस, बोर्ड गेम्स, कैरम आदि में भी खिलाड़ी प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा फिटनेस पर वर्कशाप व डाइट पर बातचीत के अलावा योग पर भी चर्चा होगी। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी ने बुधवार को विकास भवन में दी।
सीडीओ ने बताया कि पहली बार राष्ट्रीय स्तर की सेंड आर्ट प्रतियोगिता होने जा रही है। इसमें 500 से ज्यादा प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें पटना, कोलकाता सहित भारत के कोने-कोने से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 17 व 18 जनवरी को अस्सी घाट के सामनेे गंगा पार रेती पर यह प्रतियोगिता होगी। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 25 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सैंड आर्ट का थीम प्रवासी भारतीय है। 17 से 19 जनवरी तक काशी क्रीड़ा उत्सव अस्सी घाट और सिगरा स्टेडियम में हो रहा है। पांच परंपरागत खेल (कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, मुग्दल इत्यादि), कैरम, चेस, आर्म रेसलिंग का आयोजन होगा। 19 जनवरी को सिगरा स्टेडियम से वाकथॉन का आयोजन सुबह नौ बजे से होगा। तीन किलोमीटर के ट्रैक पर पांच हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा जुंबा डांस, महिलाओं का मार्शल आर्ट भी होगा। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता भी कराई जा रही है। कला महोत्सव के तहत ढाई किलोमीटर गंगा घाट में सैंड आर्ट के अलावा काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी भी होगी।