फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सोनभद्र में चुनार विजेता

सोनभद्र में चुनार विजेता

Tue, 15 Jan 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र में चुनार विजेता
बीजपुर (सोनभद्र)। संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बकरीहवां के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय आठवीं अंतर्राज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में चुनार ने अनपरा को हराकर विजेता रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। लीग मैच के आधार पर चले मुकाबलों में सेमीफाइनल में आई क्लब अनपरा, ओबरा बकरीहवां और चुनार पहुंची थी। जिसमें पहला बेस्ट आफ थ्री सेमीफाइनल क्लब अनपरा और ओबरा के बीच खेला गया। इसमें आई क्लब अनपरा ने 21-15, 19-21, 21-17 से ओबरा को और दूसरा सेमीफाइनल चुनार और बकरीहवां के बीच खेला गया। जिसमें चुनार ने 21-12, 21-17 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में खेले जा रहे बेस्ट ऑफ फाइव के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में चुनार ने क्लब अनपरा को 20-25, 21-25, 28-26, 25-15, 25-22 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता चुनार और उपविजेता आई क्लब अनपरा को कमेटी के अध्यक्ष मनीराम गुप्ता, संरक्षक डॉ रामप्रसाद गोड़ और प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, पूर्व जिला मंत्री भाजयुमो ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी दिया। मैन ऑफ द सीरीज अजय डॉगर चुनार, बेस्ट बूस्टर मोहित चुनार, बेस्ट डिफ्रेंसर रवि अनपरा को मिला। वहीं निर्णायक की भूमिका कैलाश यादव, श्याम मोहन ने निभाई। प्रभारी निरीक्षक बीजपुर हरिश्चंद्र सरोज, ब्लाक प्रमुख संजय यादव, जिला पंचायत सदस्य केदार यादव ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर धीरेंद्र जायसवाल, अनिल कुमार और संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के विनोद जायसवाल, प्रदीप, संदीप, भागवत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed