फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चार संस्थानों को मिल सकते हैं स्थायी निदेशक

चार संस्थानों को मिल सकते हैं स्थायी निदेशक

Tue, 10 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
चार संस्थानों को मिल सकते हैं स्थायी निदेशक
वाराणसी। बीएचयू में एक सप्ताह के भीतर कुछ प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव की संभावना है। इसके तहत जहां चार संस्थानों में स्थायी निदेशकों की तैनाती हो सकती है, वहीं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के पद को लेकर भी नई घोषणा होने की चर्चाएं हैं। नई दिल्ली में 14 जुलाई को होने वाली कार्यकारिणी परिषद की बैठक में इस तरह के कई प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद बदलाव होना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के कार्यकाल की यह पहली कार्यकारिणी परिषद की बैठक होगी, जिसमें कई अहम फैसले होने की संभावना है। इसके पहले पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के कार्यकाल में 26 सितंबर को आखिरी बैठक हुई थी। सूत्रों की माने तो इस समय विश्वविद्यालय में पांच संस्थान (चिकित्सा विज्ञान संस्थान, कृषि विज्ञान संस्थान, विज्ञान संस्थान, प्रबंध अध्ययन संस्थान और पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान) हैं। इसमें चिकित्सा विज्ञान को छोड़ कहीं भी स्थायी निदेशक नहीं है। अब इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में 14 को होने वाली कार्यकारिणी परिषद की बैठक में इस पर अहम फैसला होना है। चर्चा तो इस बात की भी है कि इसके लिए संस्थानों से प्रोफेसरों का बायोडाटा भी मांगा जा चुका है। इसके अलावा सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पद के साथ ही आईएमएस में एम्स जैसी सुविधाओं आदि मामलों को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed