फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नफरत को हवा देने वालों से मुसलमान रहें खबरदार: मदनी0

नफरत को हवा देने वालों से मुसलमान रहें खबरदार: मदनी0

Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
नफरत को हवा देने वालों से मुसलमान रहें खबरदार: मदनी0
वाराणसी। बेनियाबाग मैदान में शनिवार को आयोजित ‘इस्लाहे मुआशरा व तहफ्फुजे जम्हूरियत कांफ्रेंस’ में जमीअत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि जो लोग अपनी सियासत के लिए हिंदुस्तान के लोगों के बीच नफरत को हवा दे रहे हैं, वो खुद अपने मजहब के वफादार नहीं। कहा कि मुसलमानों को ऐसे लोगों से बचकर रहना होगा। उन्होंने अलग-अलग मजहब के लोगों में आपसी भाईचारे और सौहार्द पर जोर दिया। उन्होंने नबी के बताए रस्ते पर चलने की लोगाें को सीख दी। मौलाना की तकरीर से नूरानी मोती चुनने को सैकड़ों की तादाद में लोग बेनियाबाग पहुंचे थे।
विज्ञापन

जमीअत उलमा जिला बनारस की ओर से हुए इस जलसे में बतौर विशिष्ट अतिथि जमीअत उलमा हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना अब्दुल अलीम फारूकी ने कहा कि इस्लाम एक जीवन दर्शन है। इसमें ही दीन और दुनिया की खुशी है। कुरआन और नबी की लाई हुई शरीअत में ही इस्लाम का सार है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के महासचिव मौलाना हलीमुल्लाह कासमी ने कहा कि इस्लाम और वतनपरस्ती एक दूसरे का हिस्सा है। ईमान से अमन निकलता है और इस्लाम से सलामती। मुफ्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि मुसलमानों के पिछड़ने की वजह कुरआन की सुन्नतों से दूरी है। मौलाना नूरुल हसन कासमी, कारी रहमतुल्लाह इलाहाबादी, मौलाना अनवर रशीद ने भी विचार रखे। संचालन मौलाना वसीम शेरवानी, स्वागत अब्दुल्ला फैसल और शुक्रिया इशरत उस्मानी ने किया। जलसे में जावेद इकबाल, अब्दुल वहीद, सलीम अख्तर, हाफिज सुहेल, जहीर अनवर, मौलाना जाहिर कासमी, अब्दुल अजीज, शाहिद अजीजी, राशिद जमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed