फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नशेबजवा क औरत सदा दुखिया0

नशेबजवा क औरत सदा दुखिया0

Sun, 11 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नशेबजवा क औरत सदा दुखिया0
हरहुआ। शराब एक महामारी का रूप लेता जा रहा है जिसकी चपेट में पूरा समाज आ रहा है। शराब रूपी डायन अंदर ही अंदर खोखला कर रही है। महिलाएं अपने शराबी पति से त्रस्त हैं। उसे जीवंत करने के लिए जन विकास समिति मुर्दहा के बैनर तले शनिवार को हरहुआ विकास खंड मुख्यालय से सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से शराब के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

फादर एलेक्स ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लड़ाई लड़ने के लिए अपने संगठन को मजबूत करना होगा। समूहों को सशक्त करना होगा। भारत के विकास की नींव महिलाओं के कंधे पर है। दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नशा मुक्त समाज पर नुक्कड़ नाटक नशेबजवा के औरत सदा दुखिया प्रस्तुत कीं जो लोगों पर अमिट छाप छोड़ गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की। कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को जानना बहुत जरूरी है। खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने कहा कि जितने भी ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं, महिलाओं के योगदान के बिना संभव नही था। किसी सामाजिक संरचना के लिये वगैर आप की सहयोग के कल्पना नहीं की जा सकती। दशनीपुर की महिलाओं ने नशा मुक्ति के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत की। तोहरे फिकर में भईली गलल बतासा नशा छोड़बा कि ना ने काफी प्रभावित किया। सिस्टर प्रभा, अभिषेक मिश्रा, रविन्द्र यादव, अमित सोनकर सहायक प्रबंधक यूबीआई, फादर चेतन, सिस्टर अंजलिका, संजय, पूजा देवी, हेमलता देवी, फादर अमरनाथ, गीता देवी, प्रीति सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया। संचालन जड़ावती देवी एवं सुभावती देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed