{"_id":"5aa040974f1c1b82408b5c0e","slug":"171520451735-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न सहें नहीं, डटकर करें मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न सहें नहीं, डटकर करें मुकाबला
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें आईजी विंध्याचल विजय सिंह मीणा ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि किसी तरह का उत्पीड़न न सहें बल्कि उसका डटकर मुकाबला करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहयोग लें।
आईजी ने गोष्ठी का शुभारंभ करने के बाद कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए वीमेन पॉवर लाइन-1090, यूपी-100, ट्वीटर सेवा, एंटी रोमियो स्क्वॉड, विकल्प पोर्टल (यूपी पुलिस), महिला हेल्प डेस्क, परिवार परामर्श समिति संचालित की जा रही हैं। किसी भी महिला या छात्रा को दिक्कत हो तो इनका सहयोग लें। उन्होंने छात्राओं को पॉवर एंजिल (शक्ति परी) बनने के लिए प्रेरित किया। आईजी ने सराहनीय कार्य करने वाली कक्षा 11 की छात्रा प्रिया पांडेय, शिवा मिश्रा, अंजली मौर्या के साथ उप निरीक्षक सरोजमा सिंह, बिंदा कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र दिया। इस मौके पर एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ ज्ञानपुर रामकरन, प्रधानाचार्य केवीएस यादव, मंजीत सिंह, विभाष भट्ट, संगीता, शकुंतला, मंजू सिंह, डॉ. मंजू देवी, डॉ. मनीषा, अनिल श्रीवास्तव, शोभा पांडेय, अजय कुमार सिंह, संजय राय आदि मौजूद रहे।