{"_id":"5a7f4c1f4f1c1b91268b97c9","slug":"171518291999-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में तैयारियों ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में तैयारियों ने पकड़ा जोर
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कालीन नगरी महाशिवरात्रि की तैयारियों में लीन हो गई है। शिवालयों को जहां रंग-रोगन कर सजाया जा रहा है, वहीं बाजार भी तैयार हो गए हैं। पूजा के सामान की खरीदारी तेज हो गई है। मंदिरों पर महाशिवरात्रि का आयोजन कराने को लेकर पूजा समितियां और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग सक्रिय हो गए हैं।
महाशिवरात्रि 13 फरवरी को मनाई जाएगी। भूतनाथ भगवान शिव के विवाह से जुड़े इस पर्व को भव्य रूप देने के लिए इंतजाम किए जाएंगे। जगह-जगह शिव बारात और झांकियां निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर शिवरात्रि की तैयारी को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। काशी और प्रयाग के मध्य स्थित स्वयंभू सेमराधनाथ धाम पर शिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के निमित्त पहुंचते हैं। इसी तरह ज्ञानपुर स्थित सिद्धपीठ हरिहरनाथ धाम में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी झांकियां और शिव बारात निकालने की तैयारी है। इसी तरह तिलंगा स्थित तिलेश्वरनाथ, बाबा बड़ेशिव और गोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर समेत तमाम शिवालयों पर महाशिवरात्रि को भव्य रूप देने की तैयारी है। शिवरात्रि पर अड़भंगी को भांग, धतूरे और बेलपत्र चढ़ाकर प्रसन्न किया जाता है। शिवरात्रि के मद्देनजर बाजार भी पूरी तरह सज गए हैं। जगह-जगह खरीदारों की भीड़ भी जुटने लगी है।
नगर स्थित हरिहरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर समिति की एक बैठक शनिवार को हुई। इस दौरान पर्व पर मंदिर की ओर से होने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। मानस प्रचार समिति के विकास नारायण सिंह ने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर दर्शन-पूजन के उपरांत शिव बारात और भव्य झांकी निकाल कर पूरे नगर में भ्रमण किया जाएगा। इस मौके पर बाबा हरिहरनाथ का रुद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक भी होगा। यह कार्यक्रम भोर से शुरू होकर सायं 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद बाबा का श्रृंगार होगा और रात्रि नौ बजे से शिवबारात और झांकियां निकाली जाएंगी। जिसमें भूत-पिशाच, प्रेत, औघड़ आदि की वेश-भूषा में बैंड बाजे की थाप पर भक्त नाचते-गाते शामिल रहेंगे। भ्रमण के उपरांत मंदिर पहुंचकर बाबा का धूमधाम से विवाह होगा तत्पश्चात महाआरती के साथ ही कार्यक्रमों का समापन हो जाएगा। इस दौरान भक्तों की ओर से विभिन्न स्टाल लगाकार प्रसाद आदि का वितरण किया जाएगा। कहा कि सुरक्षा के तगड़े इंतजाम पुलिस विभाग की ओर से रहेगा।