{"_id":"5a5d14334f1c1b68268b49ad","slug":"171516049459-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी दर्शन योजना की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी दर्शन योजना की मिलेगी सौगात
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। पर्यटन को बढ़ावा देने और काशी दर्शन योजना की सौगात अब काशी सहित पूर्वांचल को मिलने की उम्मीद जगी है। सोमवार को डोमरी गांव में पर्यटन विभाग ने हेलीकॉप्टर से काशी दर्शन की महत्वाकांक्षी योजना की कवायद शुरू कर दी। राजस्व विभाग की टीम ने डोमरी गांव में हेलीपैड के लिए प्रस्तावित जमीन की पैमाइश की।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले काशी आए पर्यटन प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने डोमरी गांव में रानी बेतिया नाम से प्रसिद्ध साढ़े 12 बीघा भूमि पर हेलीपैड निर्माण के लिए सहमति दी थी। इसी योजना के तहत सोमवार को कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे और प्रस्तावित जमीन की नापजोख की। वहीं, डोमरी गांव में ही पानी के ओवरहेड टैंक और स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्य के लिए ग्राम समाज की जमीन लगभग दस बिस्वा की नापजोख की गई। राजस्व टीम मे कानूनगो रामजन्म यादव, खुशबू गुप्ता, कमलाकान्त श्रीवास्तव, विनोद भारती समेत कई लोग शामिल रहे। ब्यूरो