{"_id":"599f39124f1c1beb1e8b456b","slug":"171503607058-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय के कार्यों में ढिलाई पर पीएमओ के तेवर सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय के कार्यों में ढिलाई पर पीएमओ के तेवर सख्त
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी में केंद्रीय योजनाओं की धीमी गति पर पीएमओ के नाराजगी जताने के बाद विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जग गई है। हृदय के तहत कला, साहित्य एवं धरोहर संरक्षण के कार्यों को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आईपीडीएस, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, अमृत और प्रसाद की योजनाएं पिछड़ी हुई हैं। हेरिटेज पोल लगाने का काम भी पूरा नहीं हो सका है। हृदय के तहत बन रहीं 34 सड़कोें का निर्माण अधूरा है।
गुरुवार को नई दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम योगेश्वर राम मिश्र और नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल से पीएमओ के अधिकारियों ने साफ कहा कि आईपीडीएस, हेरिटेज पोल का काम दिसंबर तक पूरा करें। हृदय के तहत बनने वाली सड़कोें का काम इसके बाद ही पूरा किया जाएगा। सफाई व्यवस्था के लिए कूड़ा कलेक्शन करने वाली निजी कंपनियों पर भी शिकंजा कसने की हिदायत दी है। बैठक के दौरान तीनों अधिकारियों ने दीनापुर में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में आ रही धन की कमी की समस्या रखी। बताया, 170 करोड़ के प्रोजेक्ट में अब तक 98 करोड़ रुपये ही मिले हैं। इस पर पीएमओ के अधिकारियों ने कहा कि प्रस्ताव बनाकर रिवाइज इस्टीमेट भेजें। धन जारी किया जाएगा लेकिन काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल का कहना है कि विकास कार्यों में गति और मानकों का ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही शहर के बाहरी इलाकों में भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।