{"_id":"59974c594f1c1bba518b4bc1","slug":"171503087705-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौरे पर दौरा फिर भी ख्वाब अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौरे पर दौरा फिर भी ख्वाब अधूरा
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर को साफ-सुथरा करने, स्मार्ट सिटी बनाने की हजार कोशिशें की जा रही हैं। तमाम योजनाएं बनाई जा रही हैं, उन पर काम भी हो रहा है और लगातार मंत्री से लेकर आला अफसर तक निरीक्षण भी कर रहे हैं। बावजूद इसके शहर में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। सड़कों और गलियों में उफनाता सीवर, दूषित पेयजलापूर्ति और कूड़े-कचरे की समस्या से आम नागरिक बेहाल है। शनिवार को फिर नगर विकास मंत्री और नगर विकास सचिव शहर की सफाई व्यवस्था का सच देखेंगे। दौरे पर दौरे जारी हैं पर शहर के लोगों के मन में पल रहा साफ-स्वच्छ काशी का ख्वाब अब तक अधूरा है।
नगर विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने चौथी बार शनिवार को शहर में होंगे। इस बार उनके आने एक दिन पहले शुक्रवार को नगर विकास सचिव मनोज कुमार सिंह ने डेरा डाल दिया। इसके बाद भी शहर के कई इलाकों में कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं। बजरडीहा, हनुमान फाटक, कज्जाकपुरा, कोनिया, जयप्रकाश नगर, छित्तूपुर, ककरमत्ता समेत कई इलाकों में सड़कों किनारे के साथ ही गलियों और मुहल्लों में कचरा और सीवर फैला हुआ है।