फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1

1

Mon, 17 Jul 2017 02:18 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
1
वाराणसी। काशी और नेशनल हाईवे पर ऑलीशान मकान होगा, बेहतरीन सुविधाएं, पार्किंग, खेल के मैदान जैसे लुभावने सपने दिखाकर डेवलपर्स ग्राहकों को जमीन बेच रहे हैं। हकीकत बिना जाने समझे जमीन लेने वाले वीडीए की कार्रवाई से सकते में हैं। डेवलपर्स भी फिलहाल मामले को दबाने में जुट गए हैं। हाईवे किनारे जमीन लेने वालों में ज्यादातर बिहार, भदोही और चंदोली के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

हाईवे किनारे विभिन्न डेवलपर्स, ग्रुप कंपनियां अपने-अपने बोर्ड लगाकर कार्यालय खोल रखे थे। मोहन सराय से लेकर अलीनगर तक पांच सौ से अधिक लोगों ने डेढ से पांच-पांच बिस्वा तक प्लाट खरीदा है। प्रति बिस्वा 15 लाख रुपये की लागत से बेच दिया गया और डेवलपर्स ने तकरीबन 750 करोड़ रुपये वसूल लिए। अब जब अनप्रूव्ड कालोनियों एवं ले आउट पास नहीं होने पर वीडीए ने शिकंजा कसना शुरू किया तो डेवलपर्स के साथ ही मकान केलिए जमीन खरीदने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने कुछ एडवांस देकर प्लाट भी बुक करा लिया है। अब उनका भी पैसा डेवलपर्स के यहां फंस गया है।
विज्ञापन

हाईवे किनारे तेजी से बढ़ रहे मल्टी स्टोरी बिल्डिगों और कालोनियां की संस्कृति का फायदा डेवलपर्स ने खूब उठाए और किसानों के साथ ही मकान बनवाने के लिए जमीन खरीदने वालों को भी खुलेआम लूट रहे हैं। वीडीए की सीमा में यह धंध लंबे अरसे से चल रहा है लेकिन अधिकारियों की बंद आंखों के कारण अब तक कुछ नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
शासन के राडार पर वीडीए के कई अफसर-कर्मचारी
वाराणसी। अवैध ढंग से कॉलोनियों को विकसित होने और उस पर लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं होने को शासन ने भी गंभीरता से लिया है।
वीडीए वीसी पुलकित खरे के खुलासे के बाद अवैध कालोनियां बसाने के लिए जिम्मेदारों पर गाज गिर सकती है। वीडीए के ऐसे कई पूर्व और वर्तमान के अधिकारी और कर्मचारी शासन के रडार पर हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा।
वीडीए वीसी गोपनीय तरीके से ऐसे कई अफसरों और कर्मचारियों के रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है। माना जा रहा है कि कईयों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed