फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लापरवाही में कई एक्सईएन को लगायी फटकार

लापरवाही में कई एक्सईएन को लगायी फटकार

Tue, 19 Mar 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही में कई एक्सईएन को लगायी फटकार
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन आलोक कुमार सोमवार को भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पहुंचे और कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कई अधिशासी अभियंताओं के कार्य संतोषजनक नहीं मिले। इसमें से आधा दर्जन एक्सईएन को उन्होंने फटकार लगायी। वहीं, बैरिया के एक्सईएन को आरोप पत्र जारी करने और बलिया के एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के दो किलोवाट के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए चलाए जा रहे सरचार्ज माफी योजना की समीक्षा चेयरमैन ने की। इस दौरान बकायेदारों को सूचीबद्ध करने के काम में लापरवाही मिलने पर चेयरमैन ने ईडीडी कुशीनगर, प्रयागराज, बलिया, गोरखपुर सेकेंड, चंदौली, महाराजगंज और ईडीडी प्रथम व द्वितीय आजमगढ़ के एक्सईएन को लापरवाही पर फटकार लगायी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को समय से बिल न मिलने के मामले में चेयरमैन सख्त दिखे। आजमगढ़ की बिलिंग एजेंसी बीसीआईटीएस को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली सुधारने को कहा। गोरखपुर व बस्ती समेत अन्य जिलों की बिलिंग एजेंसियों को कार्य व्यवहार में परिवर्तन लाने को कहा। कहा कि सौभाग्य योजना समेत नए कनेक्शन धारकों को 26 मार्च तक हर हाल में बिल मिल जाए। 26 मार्च के बाद मुख्यमंत्री इसकी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने गर्मी में बिजली की उपलब्धता के आधार पर उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली देने का निर्देश दिया। कहा कि संसाधनों की कमी नहीं है। गर्मी में रोस्टरिंग न करना पड़े, इसकी तैयारी कर ली जाए। बैठक में यूपीपीसीएल के निदेशक वाणिज्य एके श्रीवास्तव, निदेशक वितरण विजय कुमार, अधिशासी निदेशक रेस्पो पीपी सिंह, पूर्वांचल-डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed