फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

Wed, 10 Apr 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प
रेवतीपुर(गाजीपुर)। मतदाता जागरूकता अभियान को तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर में आशा कार्यकर्ता, एएनएम तथा कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान होना चाहिए। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा। 19 मई को अवश्य मतदान करें। मत को किसी भी हालत में व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। खुद मतदान करने के साथ ही अन्य मतदाताओं को भी बूथों पर पहुंचाने में मदद करनी चाहिए। शपथ दिलाने के बाद बीपीएम बबीता सिंह ने कहा कि हमें अपने लोकतंत्र को मजबूत करना है। मजबूत लोकतंत्र राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाता है। हम भी लोकतंत्र का हिस्सा है। हमारा भी कर्तव्य है कि मजबूती के साथ निडर होकर अधिक से अधिक मतदान करें। अन्य वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश का संविधान सबसे अच्छा है। संकल्प दिलाया गया कि खुद मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए जागरूक कर प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed