फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मोबाइल और पैसा छीनने का विरोध करने पर मारी थी गोली

मोबाइल और पैसा छीनने का विरोध करने पर मारी थी गोली

Thu, 07 Mar 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल और पैसा छीनने का विरोध करने पर मारी थी गोली
वाराणसी। छावनी क्षेत्र के फायरिंग रेंज के पीछे जंगल में मोबाइल और पैसा छीनने का विरोध करने पर अमित को बदमाशों ने गोली मारी थी। यह खुलासा करते हुए कैंट पुलिस ने बुधवार को 15 हजार के इनामी बदमाश चौबेपुर के बभनपुरा के गौरव सिंह उर्फ मोनू और हनुमानपुर चांदपुर के निखिल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों के पास से देसी पिस्टल, एक कारतूस और लूटे गए दो मोबाइल बरामद किए। प्रकरण में मुस्तफाबाद के रंजीत सिंह उर्फ सोनू की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

सीओ कैंट एएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को छावनी के फायरिंग रेंज के पीछे गोली मार कर हत्या का प्रयास किया गया था। प्रकरण की तफ्तीश कर रहे कैंट इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह को मुखबिर से पता लगा कि छावनी क्षेत्र में अमित को गोली मारने के आरोपी मौजूद हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर कैंट ने नदेसर चौकी प्रभारी अशोक कुमार, धर्मदेव चौहान और रामानंद यादव की टीम के साथ कैंटोनमेंट चौराहा पर घेरेबंदी की तो गौरव सिंह ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गौरव और निखिल गिरफ्तार कर लिए गए जबकि बाइक लेकर रंजीत भाग निकला। सीओ कैंट ने बताया गौरव पर हत्या का प्रयास और लूट सहित अन्य आरोपों में सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, निखिल पर हत्या के प्रयास और लूट के आरोप में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed