{"_id":"5c6f09ecbdec22737361c9f1","slug":"161550780908-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से वितरण होगा प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से वितरण होगा प्रवेश पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को उनके महाविद्यालय से प्रवेश पत्र वितरित किया जाएगा। विश्वविद्यालय में विभाग से प्रवेशपत्रों का वितरण शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। साथ ही प्रश्नपत्रों का वितरण 24 को महाविद्यालयों को किया जाएगा। परीक्षा 25 फरवरी से होगी। 181 केंद्राें की सूची जारी करने के बाद विश्वविद्यालय ने आपत्तियों पर विचार के बाद 25 और नए केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। यह जानकारी कुलसचिव साहब लाल मौर्या ने दी।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातक की वार्षिक परीक्षाओं में करीब 307108 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें वाराणसी, बलिया, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या 206 हो गई है। पहले चरण में जहां 181 केद्र बने थे आपत्तियों के बाद 25 केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। पिछले वर्ष 250 केंद्रों पर परीक्षाओं का आयोजन हुआ था। कुलसचिव ने बताया कि मानकों की सख्ती के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या कम हुई और इससे केंद्रों की निगरानी भी आसान हो जाएगी।