फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मल्लाह समाज को मिल सकता है आरक्षण

मल्लाह समाज को मिल सकता है आरक्षण

Thu, 21 Feb 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
मल्लाह समाज को मिल सकता है आरक्षण
वाराणसी। भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को अस्सी घाट पहुंचीं। गंगा के बीच बजड़े पर मल्लाह समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नाविकों से संवाद किया। नाविकों ने खुद को एससी-एसटी में शामिल करने की मांग उठाई तो मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि आप लोगों की बात पीएम के सामने रखी जाएगी। मल्लाह समाज को आरक्षण का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान समाज की ओर से बालू खनन के पट्टे, मछली पालन और नाव संचालन में छूट देने की भी मांग रखी गई। कछुआ सेंक्च्युरी के बारे में उन्होंने कहा कि इसे मिर्जापुर में शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया गया है। बताया, काशी के 1250 नाविकों को 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर होंडा मोटर लगाने के लिए दिया जाएगा। इसका पैसा किस्तों में देना होगा। उन्होंने कहा कि साढ़े सात हजार करोड़ के विशेष फंड से 2020 तक मत्स्य उद्योग बढ़ेगा। 15 मिलियन टन उत्पादन के लक्ष्य से मत्स्य उद्योग में 10 लाख नौकरियों का सृजन होगा।
विज्ञापन

समाज के लोगों को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने के आह्वान के साथ ही घोसी (मऊ) निवासी अधिवक्ता विनय साहनी को मंत्री ने अपने समाज के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, चंदौली मिर्जापुर सहित अन्य जिलों के निषाद समुदाय के लोग पहुंचे थे। संयोजक अशोक तिवारी, अध्यक्षता शंकर साहनी, धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र निषाद ने किया। इस दौरान प्रकाश तिवारी, मनोज भारद्वाज, अशोक पांडेय, डॉ. रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed