{"_id":"5c58a9debdec2273724c4877","slug":"161549314526-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम तो शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम तो शहर में लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो दशाश्वमेध घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौनी अमावस्या के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की गई थी लेकिन भीड़ के चलते सारे इंतजाम नाकाम हो गए। मंगलवार को प्रयागराज से श्रद्धालु काशी आएंगे तो जाम की समस्या और ज्यादा विकराल होगी।
गंगा स्नान के लिए दशाश्वमेध घाट की ओर कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज से भोर से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए गोदौलिया से मैदागिन के बीच नो व्हीकल जोन घोषित किया गया था। इसके बावजूद लक्सा, गुरुबाग, नई सड़क, कबीरचौरा, लहुराबारी, मलदहिया, सिगरा, अंधरापुल, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने, रथयात्रा, सिगरा, फातमान और सोनारपुरा में सुबह से देर शाम तक जाम का सिलसिला जारी रहा। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मंगलवार को श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ेगा। इसके मद्देनजर चौराहों और तिराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
डाफी टोल प्लाजा पर रोजाना लग रहे जाम की समस्या के मद्देनजर सीओ ट्रैफिक के साथ सोमवार की रात एसपी ट्रैफिक निरीक्षण करने पहुंचे। टोल प्लाजा प्रशासन को एसपी ट्रैफिक ने वाहनों की लेन के साथ ही कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को कहा। इसके साथ ही एंबुलेंस की एक अलग निर्धारित करने का निर्देश दिया। कहा कि टोल प्लाजा पर कुछ ट्रैफिक वालंटियर तैनात किए जाएं और उनकी मदद से यातायात व्यवस्था संचालित कराई जाए।