फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नहीं पूरी हुई मांग, छात्रों ने लगाया जाम, नारेबाजी

नहीं पूरी हुई मांग, छात्रों ने लगाया जाम, नारेबाजी

Wed, 23 Jan 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
नहीं पूरी हुई मांग, छात्रों ने लगाया जाम, नारेबाजी
वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के छात्रों ने अपनी मांग पूरी न होने के विरोध में मंगलवार को हंगामा मचाया। एक छात्र की पिटाई करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई न होने से नाराज छात्रों ने कक्षा बहिष्कार कर विद्यालय के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस वजह से भेलूपुर-लंका मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा और वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान नारेबाजी कर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। उधर सूचना पाकर पहुंचे विद्यालय के प्रबंधक, एसीएम प्रथम और सीओ भेलूपुर ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दस दिन पहले विद्यालय में वार्षिकोत्सव के पूर्वाभ्यास के दौरान एक शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी थी। इसके बाद छात्रों ने विद्यालय के बाहर चक्का जाम कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। धरना स्थल पर तब प्रधानाचार्य ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की बात कहकर धरना खत्म करा दिया था। दस दिन बीत जाने के बाद जब शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र मंगलवार को फिर बाहर आ गए और कक्षाओं का बहिष्कार कर धरना दिया। दिन में मामला शांत होने के बाद रात करीब आठ बजे छात्र फिर विद्यालय के बाहर आ गए और सड़क जाम कर दिया। बताया कि कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिल रहा है, अब तक शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बारे में विद्यालय के प्रबंधक श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि पहले बातचीत में मुकदमा दर्ज करवाने वाले छात्र समझौते को तैयार थे लेकिन अब वह मानने को तैयार नहीं है। फिलहाल छात्रों से बातचीत कर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed