{"_id":"5c156437bdec225542063f33","slug":"161544905783-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई की तर्ज पर 15 जनवरी से शुरू होगा काशी शॉपिंग फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई की तर्ज पर 15 जनवरी से शुरू होगा काशी शॉपिंग फेस्टिवल
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान बाजारों में रौनक बनाए रखने और प्रवासियों के स्वागत में दुबई की तर्ज पर काशी शॉपिंग फेस्टिवल शुरू होगा। 15 जनवरी से शुरू होने वाले फेस्टिवल का समापन 26 जनवरी को लाटरी ड्रा के साथ किया जाएगा। इसके लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई है। सोमवार को व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर शॉपिंग फेस्टिवल की रुपरेखा तय की जाएगी।
वाराणसी आने वाले मेहमानों के लिए 15 दिवसीय शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तीन हजार दुकानों का चयन किया जाना है। यहां तय कीमत पर शॉपिंग करने पर ग्राहकों को कूपन दिया जाएगा। मंडलयुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रवासियों की मेहमाननवाजी में शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन ड्रा के जरिए पुरस्कार दिया जाएगा। 26 जनवरी को इसका समापन होगा।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर
प्रवासी सम्मेलन में काशी आने वाले मेहमानों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक है। अब तक तीन हजार मेहमानों ने सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें नार्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी और न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत सिंह बक्शी भी शामिल होंगे।