{"_id":"5c15642abdec225b5f161a4f","slug":"161544905770-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त की अनुपस्थिति और कोरम पूरा न होने पर बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त की अनुपस्थिति और कोरम पूरा न होने पर बैठक स्थगित
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल की अनुपस्थिति और कोरम के अभाव में नगर निगम सदन की बैठक नहीं हो सकी। अब बैठक 22 दिसंबर को होगी।
बैठक शुरू करने से पहले महापौर मृदुला जायसवाल ने अपर नगर आयुक्त एके सिंह से पूछा कि कोरम पूरा है। इस पर अपर नगर आयुक्त ने बताया कि 26 सदस्य हैं। इसके बाद पार्षद अजीत सिंह और प्रशांत सिंह पिंकू ने कहा कि नगर आयुक्त हैं नहीं, ऐसी स्थिति में जवाब कौन देगा। इसके बाद महापौर ने 22 को बैठक कराने को कहा।
इस दौरान लहंगपुरा वार्ड 61 की पार्षद अलीशा ने अपने मोहल्ले में सीवर की समस्या से नाराज होकर सदन के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कई बार उच्चाधिकारियों से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक दो बार सफाई की औपचारिकता निभाई गई। इसके चलते पूरे दिनभर सीवर नालियों में बहता है और मोहल्ले की स्थिति नारकीय हो गई है। काफी देर हंगामा के बाद पार्षद ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान सीताराम केशरी, अनिल शर्मा, विनीत सिंह, आदि मौजूद रहे।