फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं की जाएगी बर्दाश्त

कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं की जाएगी बर्दाश्त

Thu, 22 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं की जाएगी बर्दाश्त
वाराणसी। मिर्जापुर में दो पक्षों के बीच लगातार दो दिन हुई मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ की घटना पर एडीजी जोन ने कहा है कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस लगातार चक्रमण करती रहे और दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर हो और अभिसूचना संकलन के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

एडीजी पीवी रामाशास्त्री ने बुधवार को कहा कि जोन के सभी थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के संपर्क में रहें। रोजाना शाम के समय थानाध्यक्षों के साथ ही सीओ, एडिशनल एसपी और पुलिस अधीक्षक पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानें। अफवाहें न फैलने दें और शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। सौहार्द बिगाड़ने वालोें के खिलाफ कार्रवाई में कोताही कतई न बरती जाए। जो पुलिसकर्मी शांति और कानून व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरतते नजर आएं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। एडीजी जोन ने कहा कि दस जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ ही तीनों रेंज के आईजी और डीआईजी भी सक्रियता बरतें। किसी भी विवादास्पद मसले का हल बातचीत और समन्वय बैठाकर निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed