{"_id":"5b451cf04f1c1b0d278b59d3","slug":"161531256048-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनख्वाह नहीं बढ़ाने पर कर्मचारी ने ही लुटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनख्वाह नहीं बढ़ाने पर कर्मचारी ने ही लुटवाया
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के कर्णघंटा में सराफा कारोबारी गोपाल सेठ की स्कूटी की डिकी से करीब 80 लाख रुपये कीमत का 3400 ग्राम कच्चा सोना उड़ाए जाने के मामले में करीबियों के ही शामिल होने की पुलिस की आशंका सच निकली। कारोबारी के कर्मचारी संदीप जगदाणे ने ही इसकी साजिश रची थी। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 1004 ग्राम कच्चा सोना, 2.43 लाख रुपये नगद और चार मोबाइल की बरामदगी पुलिस ने की है। बाकी सोने की बरामदगी के लिए चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की पूछताछ में संदीप जगदाणे ने बताया कि उसने सराफा कारोबारी गोपाल सेठ से तनख्वाह बढ़ाने को कहा था तो उनके भाई हरिशंकर सेठ और उनके बेटे रवि ने उसकी पिटाई कर दी थी। सरेबाजार उसे बेइज्जत किया था। इसी के बाद से उसने बदला लेने की ठान ली थी।
चौक थाना के कर्णघंटा में दारानगर निवासी कारोबारी गोपाल सेठ का कच्चा सोना शोधित करने का कारखाना है। सात जुलाई की सुबह गोपाल अपने कारीगर संदीप जगदाणे के साथ स्कूटी से कारखाने पहुंचे। स्कूली के डिकी में तीन किलो चार सौ ग्राम कच्चा सोना रखा था। शटर वगैरह खोलने के बाद गोपाल सोना निकालने के लिए लौटे तो स्कूटी की डिकी खुली थी और उसमें रखा कच्चा सोना गायब था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, एसआई राकेश सिंह व इंस्पेक्टर चौक राहुल शुक्ला ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद सेे चारों आरोपियों को सोमवार की रात कैंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में गोपाल सेठ के कारीगर महाराष्ट्र के सांगड़ी जिला निवासी संदीप जगदाणे और सागर चह्वाण के अलावा आदमपुर के कोनिया निवासी मुकेश सेठ और हबीबपुरा के बृजेश जायसवाल उर्फ बाबू शामिल हैं। मामले में पुलिस को मुकेश की पत्नी प्रीति सेठ, दो भाई रूपेश सेठ व बृजेश सेठ और कोनिया निवासी मोहित गुजराती की तलाश है।