{"_id":"5ab2b9514f1c1b27088b679a","slug":"161521662289-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 गरीबों को दिए मुफ्त बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 गरीबों को दिए मुफ्त बिजली कनेक्शन
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर पालिका कार्यालय परिसर में बुधवार को विद्युत विभाग की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 46 गरीबों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन आवंटित किए गए।
शिविर का उद्घाटन करने के बाद पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि भाजपा गरीबों का हित चाहती है। आर्थिक रूप से कमजोर जो लोग विद्युत कनेक्शन नहीं ले सकते, उनके लिए यह सरकार का तोहफा है। अब गरीब के घर भी रोशन हो रहे हैं। उन्होंने सभासदों से अपने-अपने वार्ड में बीपीएल परिवारों को चिह्नित कर नि:शुल्क कनेक्शन दिलाने में सहयोग मांगा।
टाउन एसडीओ गोविंद प्रसाद ने बताया कि शासन समाज ने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिए यह योजना शुरू की है। इसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है। कैंप में 46 बीपीएल परिवारों को कनेक्शन के साथ केबिल व मीटर नि:शुल्क दिए गए। शिविर में जेई धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद यादव, मोगीस अंसारी, करुणा शंकर दूबे, अमजद सोमारू, भरत जायसवाल आदि मौजूद थे।