{"_id":"5ab2b9434f1c1b92778b6b52","slug":"161521662275-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कानपुर के युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कानपुर के युवक का शव मिला
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर झिलिया पुल के पास बुधवार को सुबह हाईवे पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान कानपुर निवासी आशुतोष अग्रवाल के रूप में हुई। वह कानपुर की ही एक टाइल्स कंपनी में एएसएम पद पर तैनात था। कंपनी के काम से घर से वाराणसी के लिए निकला था। सड़क किनारे खड़ी उसकी गाड़ी के सामने ही उसकी लाश पड़ी थी। पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है लेकिन मौके पर मौजूद लोग हत्या की आशंका जता रहे थे।
कानपुर के बर्रा निवासी आशुतोष अग्रवाल अंशु (31) पुत्र संतोष अग्रवाल एक टाइल्स कंपनी में एएसएम पद पर कार्यरत था। मंगलवार को वह ऑफिस के काम से अपनी गाड़ी महिंद्रा केयूवी-100 से वाराणसी जाने के लिए घर से निकला था। बुधवार को तड़के झिलिया पुल के पास सड़क पर खड़ी गाड़ी के सामने युवक का शव पड़ा होने के कारण जाम लगने लगा। इस बीच वाराणसी की तरफ जा रही एक पर्यटक बस के चालक ने यूपी-100 को फोन कर सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का मानना है कि आशुतोष सड़क पर गाड़ी खड़ी कर लघुशंका के लिए नीचे उतरा होगा। उसी दौरान हाईवे से गुजर रहे किसी वाहन ने धक्का मार दिया होगा। उसके पैर में गंभीर चोट लगी थी। वहीं, मौके पर मौजूद लोग आशंका जता रहे थे कि कि बदमाशों ने अंशु को रोककर बेरहमी से मारा-पीटा। उसकी मौत होने के बाद दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। आसपास के कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने रात करीब दो बजे अंशु की गाड़ी को एक सफेद रंग की सफारी को तेजी से ओवरटेक करते हुए देखा था। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अंशु के पिता संतोष अग्रवाल का कहना था कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने बताया कि अंशु दो भाइयों में छोटा था। दो वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। उसकी एक वर्ष की बेटी है।