{"_id":"5aa437e34f1c1b094a8b4814","slug":"161520711651-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने बाद पति से मिली वृद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने बाद पति से मिली वृद्धा
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज नगर में स्थित महिला सुधार गृह में पांच महीने पहले भटककर पहुंची 85 वर्षीय वृद्धा शनिवार को अपने पति से मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। पुलिस के प्रयास से मिली पत्नी को लेकर पति आगरा लौट गए।
पांच महीने पहले आगरा के जैतपुरा कला निवासी हरिओम शास्त्री (90) की पत्नी शशि व्यास दिसंबर में घर से तीर्थ यात्रा पर जाने की बात कह कर निकली थीं और भटकते हुए गोपीगंज पहुंच गई थीं। यहां पुलिस ने उन्हें महिला सुधार गृह में भर्ती करा दिया था। उधर, हरिओम अपनी पत्नी की महीनों तलाश करते रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कुछ दिनों पहले उन्हें महिला सुधार गृह की अधीक्षिका विमला मोंगिया ने उन्हें फोन कर उनकी पत्नी के बारे में सूचना दी। हरिओम अपने पास पड़ोस के लोगों के सहयोग से एक निजी वाहन से शनिवार को महिला सुधार गृह पहुंचे तो पत्नी से मिलकर उनकी आंखें छलक पड़ीं। अधीक्षिका ने बताया कि महिला को वृद्धा ने अपना पता और पति का मोबाइल नंबर बताया था। उसके बाद मैं उनके पति को फोन करती रही लेकिन 90 वर्ष की अवस्था में इतनी दूर आ पाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे।