फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सूर्य हुए उतरायण, लाखों ने लगाई पुण्य की डुबकी

सूर्य हुए उतरायण, लाखों ने लगाई पुण्य की डुबकी

Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
सूर्य हुए उतरायण, लाखों ने लगाई पुण्य की डुबकी
वाराणसी। भगवान सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही मकर संक्रांति पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। तड़के चार बजे ही सभी प्रमुख घाट श्रद्धालुओं से पट गए। स्नान-पूजन और दान का सिलसिला तड़के से शुरू होकर देर शाम तक चला। कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी। हालांकि दिन में धूप खिलने से श्रद्धालुओं को राहत हुई लेकिन दोपहर बाद से सर्द हवाओं के जोर पकड़ने से गलन और ठिठुरन ने फिर मुश्किलें बढ़ाईं। बावजूद इसके श्रद्धालु देर शाम तक गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन

कुंभ स्नान कर प्रयाग से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते इस बार यहां घाटों पर भीड़ अधिक रही। बड़ी तादाद में श्रद्धालु रात में यहां पहुंच चुके थे। भोर से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। दशाश्वमेध घाट पर सर्वाधिक भीड़ रही। पंचगंगा, केदार घाट, अस्सी घाट, तुलसी घाट, शीतला घाट, भैंसासुर घाट पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने चावल, दाल, सब्जी, चिउड़ा, काला तिल, गुड़ आदि का दान किया। स्नान दान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। दोपहर तक यहां 65 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके थे। दोपहर बाद भी दर्शनार्थियों की कतार लगी रही। अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए शाम तक पहुंचते रहे।
विज्ञापन

महास्नान पर्व पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। प्रमुख घाटों पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कराई गई थी। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कई संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए गए थे और उन्हें चाय-नाश्ता कराया जा रहा था। नहान के दौरान घाटों पर जगह-जगह दूरदराज से आए श्रद्धालु ढोल-मजीरे के साथ भजन-कीर्तन करते रहे। गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर सुबह से दोपहर तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed