{"_id":"5a5a741f4f1c1bf3408b4aad","slug":"161515877407-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाई सीएम की सख्ती, टूटी परिवहन विभाग की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाई सीएम की सख्ती, टूटी परिवहन विभाग की नींद
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। परिवहन विभाग के कामकाज पर मुख्यमंत्री की नाराजगी रंग ला रही है। अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन वीके सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार को बड़ागांव, कपसेठी, कछवां रोड, रामनगर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 41 ट्रक का चालान और 13 को सीज किया गया।
ओवरलोड वाहनों के बारे में जानकारी के लिए टीम दिन में डाफी टोल प्लाजा पहुंची। 11 और 12 जनवरी का ब्यौरा पता करने पर जानकारी हुई कि इन दो दिनों के दौरान करीब 1678 ओवरलोड ट्रक यहां से गुजरे हैं। अपर परिवहन आयुक्त ने छह एआरटीओ को सूची बनाकर इन 1678 ओवरलोड ट्रकों का ई चालान करने का निर्देश दिया है।
उप परिवहन आयुक्त डीके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। अब डाफी टोल प्लाजा से रिकार्ड लेकर ओवरलोड वाहनों का ई चालान किया जाएगा। एक महीने में तीन बार चालान होने पर चालक का डीएल और वाहन का परमिट रद्द कर दिया जाएगा। ट्रक को भी सीज करने का आदेश दिया जाएगा। देर शाम वाराणसी की टीम को कार्रवाई के लिए सोनभद्र भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते पांच जनवरी को समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग के अफसरों पर नाराजगी जताई थी। कार्रवाई के लिए भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद आरएस यादव का उदाहरण दिया गया था।