फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मॉल के मालिक बनेंगे बाबा विश्वनाथ

मॉल के मालिक बनेंगे बाबा विश्वनाथ

Wed, 06 Dec 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
मॉल के मालिक बनेंगे बाबा विश्वनाथ
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ अब पुरातन नगरी के बीच मॉल के मालिक होंगे। बाबा के मॉल में शाही रेस्टोरेंट भी होगा और बच्चों-युवाओं के लिए मनोरंजन के साधन भी। बनारस के हस्तशिल्प की खरीदारी भी लोग वहां कर सकेंगे और जींस-टॉप से लेकर शार्ट्स तक की रेंज भी उपलब्ध होगी। उसे अत्याधुनिक बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा भी होगी। काशी के हृदयस्थल बांस फाटक पर पांच वर्ष से बनकर तैयार शापुरी मॉल को खरीदने के लिए मंदिर प्रशासन ने पहल की है।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर तीन- कोतवालपुरा के ठीक सामने 29 हजार स्क्वायर फीट एरिया में बने भव्य शापुरी मॉल को खरीदने के लिए विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के पास प्रस्ताव आया है। पिछले तीन वर्ष में 40 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में बने भवनों को खरीदने के बाद विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने अब मॉल खरीदने के प्रस्ताव को न्यास परिषद में रखने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

इस मॉल के खरीदे जाने के बाद बाबा विश्वनाथ तीर्थनगरी में अत्याधुनिक कॉमर्शियल मॉल के मालिक बन जाएंगे। भूतल से लेकर तीन मंजिला इस मॉल में 80 से अधिक दुकानों के आवंटन होंगे। इसमें बहुउद्देश्यीय बाजार विकसित किया जाएगा। विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने मॉल खरीदने के प्रस्ताव पर न्यास परिषद के अध्यक्ष से वार्ता की है। न्यास अध्यक्ष ने बताया कि मॉल खरीदने के प्रस्ताव का अध्ययन कराया जाएगा कि इसे श्रद्धालु हितों के लिए कितना उपयोगी बनाया जा सकता है। चार वर्ष पहले इस मॉल को खरीदने के लिए 65 करोड़ रुपये में सौदा तय हो रहा था लेकिन न्यास परिषद ने स्वीकार नहीं किया था। अब 45 करोड़ रुपये पर डील हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed