{"_id":"59750d8e4f1c1b4d608b4a29","slug":"161500843406-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत पुराना जीटी रोड पर बौलिया में शनिवार की देर रात रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। उधर, हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग निकला। हादसे के दौरान बाइक सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे।
गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज का पिंटू चौहान उर्फ मुन्नीलाल (24) चांदपुर में किराये के मकान में रहकर काम करता था। रविवार की रात उसके दो रिश्तेदार मरदह का शुभम चौहान (25) और आजमगढ़ के जहानागंज का राहुल चौहान (26) उससे मिलने आए थे। कैंट स्टेशन से शुभम और राहुल को लेकर पिंटू बाइक से अपने कमरे के लिए देर रात करीब डेढ़ बजे निकला। बौलिया पहुंचते ही इलाहाबाद की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने सामने से बाइक पर जोरदार टक्कर मारी। हादसे में पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल शुभम और राहुल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर रविवार को पहुंचे परिवारीजनों ने पिंटू का पोस्टमार्टम कराया और शव लेकर चले गए। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि सीज की गई बस के नंबर के आधार पर ड्राइवर की खोजबीन की जा रही है।
पिकअप पलटा, तीन कांवरिया घायल
चौबेपुर। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव से जल चढ़ा कर लौट रहे कांवरियों की पिकअप रविवार को शाहपुर मोड़ के समीप अचानक सामने आई एक किशोरी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप के भीतर रखे जनरेटर और साउंड बॉक्स के नीचे दबने से गंगापुर निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता, हिमांशु गुप्ता और आशीष घायल हो गए। इसके साथ ही जनरेटर मालिक दालमंडी निवासी अब्बास भी घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चारों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचवाया जहां डॉक्टरों ने अब्बास की हालत गंभीर बताई गई है।