{"_id":"5945903b4f1c1b9a578b4568","slug":"161497731131-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में तीन निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में तीन निस्तारण
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। समाधान दिवस जिले में महज खानापूर्ति बनकर रह गया है। फरियादियों की संख्या ना के बराबर पहुंच रही है। इसका प्रमुख कारण प्रचार प्रसार का अभाव है। जनपद में कुल मिलाकर जनपद में कुल 30 प्रार्थना पत्र आए। जिनमें से महज पांच का निस्तारण हो सका। शेष सभी मामले एक पखवारे के अंदर समाधान करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
मुगलसराय कोतवाली में कुल भूमि विवाद संबंधी एक मामला आया जिसका राजस्व कर्मियों के सहयोग से समाधान कर दिया गया। बबुरी संवाददाता के अनुसार बबुरी थाने पर पहुंचे जिलाधिकारी हेमंत कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने फरियादियों की संख्या ना के बराबर देखकर नाराजगी जाहिर की। मौके पर मिले सात प्रार्थनापत्रों में से अधिकारी द्वय ने राजस्व कर्मियों के सहयोग से दो का निस्तारण मौके पर करा दिया जबकि पांच प्रार्थनापत्रों का एक पखवारे के अंदर निस्तारण का निर्देश दिया। लोगों ने जिलाधिकारी से पेयजल आपूर्ति की समस्या की शिकायत की जिसपर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को तत्काल आपूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया। कंदवा संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 7 प्रार्थना पत्र पड़े। सातों मामले की जाँच कर पुलिस ने राजस्व विभाग को निस्तारण के लिए सौंप दिया। चहनियां, धीना, धानापुर, सैयदराजा, चंदौली सदर, अलीनगर, चकिया, शहाबगंज, इलिया, नौगढ़, चकरघट्टा, सकलडीहा आदि संवाददाताओं के अनुसार क्षेत्र कुल मिलाकर 15 मामले आए। इस प्रकार कुल मिलाकर जिले में 30 फरियादी मामलों के समाधान के लिए थाने पर पहुंचे लेकिन निस्तारण मात्र तीन का हो सका। 27 मामलों को समाधान के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को दे दिया गया।