फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   16 flights cancelled, 30 delayed, Kathmandu flight delayed by 4 hours and 14 minutes

Varanasi News: 16 उड़ानें रद्द, 30 लेट से पहुंचीं, काठमांडू की उड़ान 4 घंटे 14 मिनट लेट रही

Sat, 27 Dec 2025 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
16 flights cancelled, 30 delayed, Kathmandu flight delayed by 4 hours and 14 minutes
वाराणसी। कोहरे के कारण विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित है। शुक्रवार को कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई सहित कई रूटों की 16 उड़ानें रद्द कर दी गईं। साथ ही, 30 उड़ानें भी लेट रहीं। सबसे अधिक देरी काठमांडू से वाराणसी आने वाली बुद्धा एयर की उड़ान में हुई, जो 4 घंटे 14 मिनट लेट रही। इस कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को रद्द होने वाली उड़ानों में एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली, एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू, इंडिगो की चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई, इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता, इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद और इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई की उड़ानें शामिल थीं। वहीं, लेट होने वाली उड़ानों में काठमांडू-वाराणसी-काठमांडू की उड़ान 4 घंटे 14 मिनट, अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 2 घंटे 41 मिनट, इंडिगो की भुवनेश्वर-वाराणसी-भुवनेश्वर 2 घंटे 39 मिनट लेट रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह, इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 2 घंटे 37 मिनट, स्पाइसजेट की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 48 मिनट, इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 1 घंटे 57 मिनट, इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 2 घंटे 10 मिनट, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 1 घंटे 50 मिनट, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 32 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 30 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 36 मिनट, इंडिगो की चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई 42 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 7 मिनट, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 30 मिनट और इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 16 मिनट लेट से आई और रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed